देवास जिला सब जूनियर बास्केटबॉल टीम घोषित

जिला बास्केटबॉल संघ सचिव संजय पाटिल ने बताया कि 50 वी राज्यस्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा इंदौर के बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही हैं, जिसके लिए जिला बास्केटबॉल संघ टीम की घोषणा संघ अध्यक्ष मनीष पनवार ने की, टीम के कप्तान रिशान पनवार बनाये गए, कोच धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, एवं वीरेन्द्र सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया।।

टीम को देवास जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष पनवार, जिला खेल अधिकारी एवं एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया, रईस खान, राकेश लश्करी, हेमेन्द्र निगम काकू, शक्तिसिंह गौड़, भारतसिंह राजपूत,संतोषसिंह गौड़,हेमन्त जोशी, संग्रामसिंह साठे,चंद्रभान शुक्ला, निसार खान,आकाश अवस्थी, जावेद पठान आदि शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top