
देवास। निगम सीमा क्षेत्र के मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल—2 के हितग्राहियों को मान. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा 9 सितम्बर मंगलवार को भोपाल से सिंगल क्लीक के माध्यम से बीपीटी से खातों मे राशि हस्तांतरित की गई। नगर निगम बैठक हाल मे मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को हितग्राहियों द्वारा भाग लिया गया। उपायुक्त जाकिर जाफरी ने इस अवसर पर कहा कि म.प्र. शासन द्वारा हितग्राहियों के हितों की हर संभव सुरक्षा हेतु संबल—2 के हितग्राहियों को विभिन्न् योजनाओं की सहायता उपलब्ध करा रही है। उपायुक्त के द्वारा उपस्थित हितग्राहियों को राशि स्वीकृति के प्रमाण पत्र सौपें गये। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के द्वारा निगम सीमा क्षेत्र के 26 हितग्राहियों को सिंगल क्लीक के माध्यम से 56 लाख की राशि का हस्तांतरण किया गया। जिसमे 48 लाख की राशि सामान्य मृत्यु होने पर तथा दुर्घटना मे मृत्यु होने पर 8 लाख की राशि प्रदान की गई। है। इस अवसर पर विधुरानी कौरवे, एनयुएलएम विभाग से विशाल जगताप, सुनिल जोशी, मुकेश सोलंकी, मुजप्फर अली, एवं सैकडों हितग्राही उपस्थित रहे।