आमची मुंबई-2 की प्रकाशक क़मर जबीं सम्मानित

मुंबई। आशीर्वाद संस्था, मुंबई द्वारा आयोजित लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश विक्रांत की पुस्तक “आमची मुंबई-2” के विमोचन समारोह में पुस्तक की प्रकाशक (मेसर्स भारत पब्लिकेशन) सुश्री क़मर जबीं को सम्मानित करते हुए श्री संतोष कुमार झा (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक: कोंकण रेलवे)। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ल, दैनिक भास्कर (मुंबई) के संपादक श्री भूवेंद्र त्यागी, आशीर्वाद के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा नेता एवं श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, आदि उपस्थित थे।
मेसर्स भारत पब्लिकेशन ने भारत की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी- पत्रकारिता कोश, मीडिया डायरेक्टरी, आदि सहित विगत वर्षों में अनेक लेखकों की पुस्तकों का प्रकाशन किया है। इनमें श्री राजेश विक्रांत की मुंबई पर केंद्रित 5 पुस्तकों का समावेश है जिनमें आमची मुंबई, आमची मुंबई-2, आज़ादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान, मुंबई और हिंदी, स्वातंत्र्य लढयात मुंबईचे योगदान (मराठी), आदि प्रमुख है। इसके अलावा भी भारत पब्लिकेशन ने राजेश विक्रांत की महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता ( आचार्य रामचंद्र शुक्ल व्यंग्य पुरस्कार) कृति व्यंग्य संग्रह बतरस तथा कोरोना डाउन का भी प्रकाशन किया है तथा अवधी विकास संस्थान, लखनऊ ने भारत पब्लिकेशन को बेस्ट पब्लिशर्स अवार्ड भी प्रदान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top