भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने खण्डेलवाल के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

देवास। बुधवार को देवास पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल के निवास भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने पहुँचकर उनकी पूज्य माताजी श्रीमती कृष्णदेवी खण्डेलवाल जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top