
देवास। स्थानीय कथाकार मनीष वैद्य को उनके कथा संग्रह वांग छी के लिये 2025 का डॉ. मूलाराम जोशी स्मृति उत्कृष्ट साहित्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष देश के किसी उत्कृष्ट लेखक को दिया जाता है। चयन समिति के आचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री ने बताया कि प्रसिद्ध साहित्यकार स्व. डॉ. मूलाराम जोशी की स्मृति में दिये जाने वाला उत्कृष्ट साहित्य सम्मान इस बार मनीष वैद्य को उनके कथा संग्रह वांग छी के लिये प्रदान किया जाएगा। डॉ. विनोद तिवारी की अध्यक्षता में भोपाल में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया। सम्मान समारोह भोपाल में जनवरी 2026 में उन्हें प्रदान किया