
भोपाल । आम आदमी पार्टी की स्थापना 26 नवंबर 2012 में संविधान दिवस पर राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई थी.पार्टी के समस्त कार्यकर्ता सम्पूर्ण देश में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते हैं, साथ ही संविधान दिवस पर संगोष्ठी भी करते हैं.प्रदेश मीडिया प्रभारी डा.भूपेन्द्र शर्मा ने प्रेस रिलीज में बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधानसभा ओर जिला मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में, जिला अध्यक्षों के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा एवं संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, प्रदेश मुख्यालय अभिरुचि परिसर,सुभाष फाटक, प्रभात पेट्रोल पम्प के समीप, भोपाल में भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा।