
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात सात आईपीएस अधिकारियों का तबादले कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। उनका परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के साथ तालमेल नहीं बैठने की बात बार-बार सामने आ रही थी। यही वजह है कि सरकार ने उन्हें स्थानांतरित कर दिया।जबलपुर के पुलिस अधीक्षक बदलेगृह विभाग से देर रात जारी किए गए आदेश में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को स्थानांतरित करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया है। देवास के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय अब जबलपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे। देवास एसपी के रूप में बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को देवास का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।