प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा के साथ मालीपुरा में हुआ दशानन का दहन

मालीपुरा में हुआ दशानन का दहन- शिवजी की झांकी, राम दरबार के साथ मोटू-पतलू रहे आकर्षण का केन्द्र

देवास। श्री रामी गुजराती माली समाज ज्वाला परिवार दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाकर रावण दहन किया गया।

संयोजक अजय पडियार पार्षद ने बताया कि मालीपुरा में हुए रावण दहन कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा में शिवजी की झांकी, प्रभु श्री राम दरबार, कृष्ण जी व हनुमान जी की झांकी के साथ बच्चों के लिए मोटू-पतलू की झाँकी, लकड़ी की काठी-काठी पर घोड़ा, वासुकी नाग की विशालकाय झांकी, फुल बंगला, गुजराती ढ़ोल आदि आकर्षण का केन्द्र थे। यात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा विभिन्न मार्गो से पुन: प्रारंभिक स्थल पहुंची। जहां सर्वप्रथम आरती हुई और तत्पश्चात विशाल रावण का दहन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top