पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में बांटी फल ओर मिठाई

देवास। इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर संस्था हिंदलवली सरकार द्वारा सोमवार को वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल और मिठाई का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष शाहरुख मंसूरी (गोलु) ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था हिंदलवली सरकार के सदस्य मीठा तालाब स्थित वृद्धाश्रम पहुँचे ओर हजरत मोहम्मद साहब की याद में वृद्घों का आशिर्वाद लेकर उन्हें फल और मिठाई का वितरण किया। मंसूरी ने कहा कि मोहम्मद सहाब का पैग़ाम है आलम-ए-इंसानियत की भलाई, इंसानी रिश्तों की पासदारी, बच्चों से शफकत, कमज़ोरों की मदद, बुजुर्गों का एहतराम और औरतों के हुकूक की ज़िम्मेदारी के एहसास का पैग़ाम है। उनके पैगाम को सार्थक करते हुए आज उक्त आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
अग्निवीर में चयन होने पर महिला की ख़ुशी