
*विस्डम एकेडमी में राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन*देवास। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व की 78वीं वर्षगांठ पर ज़ोया शैक्षणिक वैलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में जश्ने आजादी के पावन पर्व पर रोटरी क्लब के पुर्व अध्यक्ष एवं देवास जिले के चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुधीर पंडित के द्वारा तिंरगा फहराया गया। साथ ही संस्था द्वारा एकेडमी के नन्हे मुन्ने बच्चों के राष्ट्रीय गीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग देश भक्ति गीत पर प्रस्तुतियां हुई और प्रांगण में पौधा रोपण भी किया गया। समिति अध्यक्ष रियाज अब्बास सिद्दीकी ने आजादी के रण बांकुरो पर प्रकाश डालते हुए समिति की आने वाले वार्षिक गतिविधियों और प्रोग्राम की रुपरेखा से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन ज़ोया अली ने किया तथा आभार संस्था प्रधान सरफराज सिद्धकी ने व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र प्रजापति,नईम एहमद, जिला विधिक न्याधीकरण सदस्य फिरोज एहमद सिद्दीकी, मनोज कुशवाह , शाहबुद्दीन मंसूरी,वासिम खिलजी, रमीज नागौरी, भारत सिंह पटेल, सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं बुशरा शेख, शिफ़ा खान, अलवीरा खान, मिस्बाह पठान एवं समिति से जुड़े सदस्य और शहर वासियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।