बात अंदर की – रियासत, विरासत और सियासत में भी महाराज तुकोजीराव पवार

बात अंदर की – दिल से भी महाराज थे स्वर्गीय तुकोजीराव पवार

फरीद खान ✍🏻

17 नवंबर 1963 को देवास की विरासत को एक ऐसा फूल मिला, जिसकी खुशबू से आज भी कई चाहने वाले महकते हैं…धीर-धीरे यह फूल एक वह बागवान बन गए जिनकी हवा मात्र से कई लोगों का कद बहुत ऊंचा होता गया। हम बात कर रहे हैं पूर्व मंत्री, भाजपा के वह नेता जो संघर्ष के दौर में भी बीजेपी के किलेबरदार रहे, देवास रियासत के महाराज, देवास विधायक तुकोजीराव पवार की

देवास के राज परिवार में जन्म लेने की वजह से उनके पिता महाराज कृष्णजीराव पवार के निधन के पहले युवराज, बाद में महाराज के संबोधन से सभी के दिलों में राज करने वाले दिवंगत महाराज तुकोजीराव पवार ने यूं ही लोगों के दिल में जगह नहीं बनाई…देवास के हर चौक – चौराहे पर, गली मोहल्ले में आज भी उनके चाहने वाले मौजूद हैं। जिनकी ज़ुबान पर अपने महाराज के कई किस्से मौजूद हैं… भाजपा युवा मोर्चे से अपनी राजनैतिक यात्रा की शुरुआत करने वाले पवार का पॉवर शुरू से रहा… मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता, मंत्री और देवास से विधायक चन्द्रप्रभाष शेखर को विधानसभा चुनाव हराकर भाजपा आलाकमान की गुडलिस्ट में आ गए थे, यह बात उस समय की है, जब बीजेपी अपनी मजबूती के लिए देश और प्रदेश में काम पर लगी हुई थी। महाराज की युवाओं में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें प्रदेश युवा मोर्चे के मुखिया बना दिया…ऐसा नहीं है कि रियासती महाराज होने की वजह से आपने राजनैतिक संघर्ष नहीं झेला… विपक्ष में रहते हुए कई बार प्रशासन से, पुलिस से संघर्ष किया…जब बीजेपी मध्यप्रदेश में 2003 में सत्ता में आई उसके बाद भी वरिष्ठ विधायक/नेता होने के बाद भी आपको मंत्री नहीं बनाया गया, खेर यह तो राजनीति में भी राजनीति का एक छोटा सा नमूना है। उसके बाद भी तुकोजीराव पवार का पॉवर जारी रहा, चाहे देवास में पार्टी के पदाधिकारी बनवाने का विषय हो, या अन्य पदों पर नियुक्ति का मामला… पवार ने अपना रुतबा कायम रखा…अपने करीबियों के लिए महाराज प्यारे दोस्त हो जाते थे, इसमें यह कभी आया कि सामने वाला बीजेपी का है या कांग्रेस का या अन्य कोई…देवास बस स्टैंड पर रात को कांग्रेस नेताओं की महफ़िल जमती थी, कभी-कभी पवार उस महफ़िल का भी हिस्सा हो जाते तो कभी बजरंगपुरे में उनकी यारी निभाने के किस्से भी बहुत रहे…17 नवंबर को अपने जन्मदिन पर पत्रकारों को एक शानदार पार्टी देना उनकी पहचान थी। एक बात और बताता चलूं चाहे किसी व्यक्ति को कभी कुछ काम नहीं पड़ा, लेकिन फिर भी लोग उनके प्रशंसक रहे, इसका नजारा देवास ने बखूबी देखा जब पवार सिंगापुर से अपना इलाज करवा कर देवास लौटे, उस दिन उनके स्वागत के लिए हर कोई आतुर था, क्योंकि महाराज को नई जिंदगी मिली थी…आज दिवंगत तुकोजीराव पवार हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनसे जुड़े किस्से, बातें, यादें, हर कुछ जुड़ा है देवास के लोगों में यह उनकी तासीर थी, जिस वजह से वह लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं….

विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं 🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top