
देवास। देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन व रॉयल फिटनेस जिम के संयुक्त तत्वाधान सतवास के इतिहास में पहली बार जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मिस्टर देवास 2026 का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें शरीर साधकों ने म्यूजिक की धुन पर अपनी मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सतवास सतनाम सिंह बग्गा , सुनील सारण, सुयश सारण, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमित पलासिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतवास लाला पटेल, लालू नागोरी , अजीज बनारसी, सलाम खान भाटी, अफजल भाई सना ऑटो डील सतवास, कंवर खान पार्षद, सद्दाम मंसूरी, अकरम ठेकेदार, फारुख भाई, तौहीद बनारसी, अरबाज खान, आशिक खान रहे। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक सनावर अली खान, रमजान कादरी, इकबाल खान, अमित दरबार सोनकच्छ, सईद खान एसकेएफ, प्रमोद चौहान ,जाकिर पहलवान, विजय पहलवान, शेख जिलानी पहलवान, दिनेश वर्मा, कैफ अली, नीरज गेहलोद ने किया। इस चैम्पियनशिप में 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें आशुतोष बेलिम ने अपनी मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन ऑफ चैम्पियन मिस्टर देवास 2026 का खिताब अपने नाम किया। देवेश चौधरी बेस्ट पोजर, मोहित सोनवाने बेस्ट मस्कुलरमैन ,सौरभ झा ने बेस्ट इम्प्रूव बॉडी, का खिताब अपने नाम किया। इस चैम्पियनशिप में जज की भूमिका देवास जिला बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष हाजी रेहान शेख, मलिक शेख, राहुल नरवरिया, ईशान खान ने निभाई। स्टेज मार्शल व कार्यक्रम के मार्गदर्शक खलीक शेख चाचा रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवन्त डागोर ने किया तथा आभार सनव्वर अली ने माना।


