आबकारी विभाग ने की कड़ी कार्यवाही

जिला देवास में आबकारी विभाग की कड़ी कार्रवाई
जिले के सभी वृत्तों में आबकारी विभाग द्वारा दबिश
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 23 प्रकरण पंजीबद्ध
कार्रवाई में देशी मदिरा प्लेन के 237 पाव, 97 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 755 किलोग्राम महुआ लाहन और 31 बीयर कैन जब्त
जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1,20,000/- रुपये है।

कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाइयां की जा रही है। दिनांक 26.10.26 को जिला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित आबकारी के दलों द्वारा देवास जिले में कड़ी कार्रवाई की गई। देवास शहर में अम्बेडकर नगर, राजकुमार ढाबा, कालूखेड़ी में फैमली ढाबा, ग्राम नागुखेड़ी, मक्सी रोड स्थिति दा साहब का ढाबा,ग्राम सिया में नेशनल हाईवे ढाबा एवं महाकाल ढाबा तथा सोनकच्छ, बरखेड़ा, सन्नोड, पटाडी, बागली, कन्नौद, पानीगांव, खातेगांव, नेमावर, विक्रमपूर, हरणगांव, टोंकखुर्द आदि संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त और दबिश कार्य किया गया।


जिले में इस प्रकार की गई कार्रवाई में 23 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कायम करके 237 पाव देशी मदिरा प्लेन, 97 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 31 बियर कैन, 755 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1,20,000/- रुपये है। आज की कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, कैलाश जामोद, गोकुल प्रसाद मेघवाल, राजश्री खन्ना, रोहित मुकाती, योगेंद्र सिंह ठाकुर, पूजा गहलोत ,अरविंद सोलंकी, राजाराम रैकवार, आबकारी मुख्य आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, शंकर लाल परते, राजेश जोशी सुरेंद्र वर्सी, विकास गौतम, अरविंद जिनवाल, गीतेश पंडाग्रे, दीपक तटवाड़े, गोविन्द बड़वाडिया, आबकारी आरक्षक निहाल खत्री, आशीष गुप्ता, सनत ओझा, निकिता परमार, सविता धाकड़ तथा नगर सैनिक किशोर सिसोदिया सम्मिलित रहे। जिले में इस प्रकार अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top