वृद्धाश्रम में बुजुर्गो को वस्त्र वितरीत व भोजन / vrddhaashram mein bujurg

vrddhaashram mein bujurg

देवास। शहर में देवास विधायक गायत्रीराजे पवार का जन्मदिन विविध आयोजनों के साथ उनके समर्थकों द्वारा मनाया गया। इसी के अंतर्गत भाजपा सीनियर मण्डल नगर मंत्री रूपेश चौरसिया मित्र मण्डल द्वारा सेवा दिवस के रूप में विधायक पवार का जन्मदिन मीठा तालाब स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया।

मण्डल के समस्त सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को वस्त्र वितरीत कर भोजन कराया एवं आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात वृद्धाश्रम परिसर में पौधारोपण कर श्रीमंत राजे की दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान सीनियर मण्डल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी, सीनियर मण्डल नगर महामंत्री संतोष पंचोली, नयन कानूनगो, दुर्गेश चिल्लोरिया, पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी, पार्षद नीतिन आहूजा, पार्षद दीपक राजा अकोदिया, जुबेर लाला, अजय पहाडिया, शुभम गायकवाड, चंचल चौहान, मोहित खटीक, कल्लू गुर्जर, वंश चौधरी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


advertisement MMS News24 dewas

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
अग्निवीर में चयन होने पर महिला की ख़ुशी