उज्जैन के महिदपुर में डीजे मालिक ने लाठी मारकर तहसीलदार का सिर फोड़ दिया। तहसीलदार इरशाद खान के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना गुरुवार दोपहर की पाताखेड़ी गांव की है। यहां बाबा रामदेव के मेले में चल समारोह निकाला जा रहा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात तहसीलदार ने डीजे बंद करने के लिए कहा। इस पर डीजे मालिक ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। घायल हालत में तहसीलदार को झारड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।एएसपी नितेश भार्गव के मुताबिक, डीजे बजाने पर बैन लगा हुआ है। इसके बाद भी डीजे बजाया जा रहा था। चिकली गांव के रहने वाले आरोपी डीजे संचालक धीरज और विनोद दोनों भाई है। दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर महिदपुर थाना लाया गया है। डीजे भी जब्त कर लिया है।
अग्निवीर में चयन होने पर महिला की ख़ुशी