रतलाम में दंगे की साजिश रचने वाला लखन गिरफ्तार गणेश प्रतिमा पर पत्थर मारने की अफवाह फैलाई थी शहर में फेल गया था तनाव पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो कुछ नहीं निकला तीन अलग-अलग जगह बात कर गुमराह कर रहा था दंगाई लखन
रतलाम (समीर खान)। गणेश प्रतिमा पर पत्थर मारने की अफवाह फैलाकर शहर में दंगे की साजिश रचने वाला लखन अब पुलिस की हिरासत में है। इसके साथ ही लोगो को उकसाने वाली काजल गुरु किन्नर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गणेश प्रतिमा पर पत्थर मारने की अफवाह फैलाने के बाद शहर में तनाव फैल गया था और हिंदू मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। इसके बाद हिन्दू संगठन के लोगो ने दो बत्ती थाने का घेराव कर दिया था। और जमकर हंगामा किया था। यहां पर पुलिस ने समझे भी दी थी लेकिन यहां पर हंगामा बढ़ता गया और अज्ञात पर प्रकरण दर्ज होने के बाद भी भीड़ नहीं हटी और वापस मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पहुंच गई यहां पर स्थिति तनाव पूर्ण हो गई और पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस ने पूरी मामले पर नज़रें बनाई हुई थी और उसे से टीवी चेक किया यहां पर अफवाह फैलाने वाले लखन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्थर मारने की तीन अलग अलग जगह बताई। जहां पर पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया लेकिन ऐसा कोई वीडियो या पत्थर बाजी की घटना सामने नहीं आई। काफी समझाने के बाद भीड़ जब बेकाबू हुई तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भीड़ मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पहुंच गई और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। जिसे हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस मामले में पुलिस ने 13 नामजद लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है। और 3 गिरफ्तार हुए है। मुख्य आरोपी दंगाई लखन रजवानिया, काजल किन्नर, रवि शर्मा, महेंद्र सोलंकी, रवि सेन, विजय प्रजापत, नितेश, मुकेश बंजारा, मंथन भोंसले, अमन जैन, भाजपा नेता जलज सांखला, जयदीप गुर्जर, अज्जू बरगुंडा के खिलाफ भीड़ को उकसाने का मामला दर्ज।