कुछ नफ़रतियों पर आज भी भारी है इस तरह के लोग।। सिख महिला ने दी मस्जिद बनाने के लिए ज़मीन

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के जखवाली गांव से सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की एक अनोखी मिसाल सामने आई है. यहां एक 75 वर्षीय सिख महिला ने गांव में मस्जिद के निर्माण के लिए अपनी जमीन दान कर दी
इसी जरूरत को समझते हुए गांव की रहने वाली बीबी राजिंदर कौर ने आगे बढ़कर मस्जिद के लिए अपनी पांच मरले (करीब 1360 वर्ग फुट) जमीन दान करने का फैसला किया. बीबी राजिंदर कौर ने कहा, ‘हमारे मुस्लिम भाई-बहनों के पास नमाज पढ़ने की कोई जगह नहीं थी । पूर्व सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता अजीब सिंह ने कहा कि जब मंदिर और गुरुद्वारे का निर्माण हुआ था, तब भी सभी समुदायों ने मिलकर सहयोग किया था. उन्होंने कहा, ‘यहां हम इसी तरह रहते हैं और मस्जिद का निर्माण पूरा होने तक हमारा सहयोग जारी रहेगा.’ मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष काला खान ने गांव वालों का आभार जताते हुए बताया कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख रुपये जुटाए जा चुके हैं और फरवरी तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है. पंजाब शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने शिलान्यास करते हुए कहा कि पंजाब हमेशा से सांप्रदायिक एकता की ऐसी मिसालों के लिए जाना जाता रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top