देवास पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, कलेक्टर–एसपी सहित अधिकारियों ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल ओर रंग….डीजे के धुन पर कलेक्टर एसपी पुलिस झूमते नाचते नजर आए…..देवास।होली पर्व के अवसर पर देवास पुलिस लाइन में पुलिस विभाग और जिला प्रशासन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह और देवास पुलिस अधीक्षक पुनीद गेहलोद सहित जिले भर के थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिसकर्मी आपस में रंग लगाते हुए हंसी-खुशी के साथ नाचते-गाते नजर आए और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।देवास एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि परंपरा के अनुसार पुलिसकर्मी ड्यूटी के कारण आम दिनों में होली नहीं मना पाते, इसलिए होली के बाद पुलिस विभाग अपनी होली मनाता है। इसी के तहत आज पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी एक साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से भी शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की।वहीं कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। सभी लोगों को इस त्योहार को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।


