जिला किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौप पत्र,देवास जिले में असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर क्षेत्र का किया दौरा,किसानो को तत्काल राहत एवं मुआवजे की मांग ! जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने बुधवार को पूर्व रात्रि हुई ओलावृष्टि के कारण हुई फसल के नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम एक पत्र कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह को सौप एवं हाटपिप्लिया विधानसभा के ग्राम देवगढ़ हाथीगुराड़ीया व अन्य गांवो का विश्वजीत सिंह चौहान ने प्रभावित किसानों के साथ जाकर खेतों का निरीक्षण भी किया जिसमें मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया कि देवास जिले में दिनांक 27 जनवरी 2026 को मौसम के अचानक बदले मिज़ाज के कारण तेज वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। देवास जिले की हाटपीप्लिया चापड़ा बागली सोनकच्छ एवं अन्य तहसील तथा ग्रामों में गेहूं,चना एवं अन्य रबी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।देवास किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों से प्रत्यक्ष संवाद एवं क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि अनेक किसानों की खड़ी फसलें गिर चुकी हैं एवं कई स्थानों पर फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। कुछ किसानों ने कटाई की तैयारी की थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है।माननीय मुख्यमंत्री जी,पहले से ही बढ़ती महंगाई, खाद-बीज, कीटनाशक एवं सिंचाई की लागत से परेशान किसान इस आपदा के बाद मानसिक एवं आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका है। फसल खराब होने से किसान परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।अतः आपसे देवास किसान कांग्रेस कमेटी की ओर से निम्न मांगें की जाती हैं :देवास जिले के प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल विशेष गिरदावरी/सर्वे कराया जाए।फसल नुकसान का आंकलन सच्चाई एवं वास्तविक क्षति के आधार पर किया जाए, केवल औपचारिकता न हो।प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर उचित एवं त्वरित मुआवजा बिना किसी देरी के प्रदान किया जाए।फसल बीमा से जुड़े मामलों में बीमा कंपनियों को तत्काल भुगतान के स्पष्ट निर्देश दिए जाएं।प्रभावित किसानों को कर्ज अदायगी में राहत एवं ब्याज माफी दी जाए।देवास किसान कांग्रेस कमेटी को पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी होगी और शीघ्र राहत घोषणाएं कर किसानों को संबल प्रदान करेगी अगर किसानो के साथ उचित न्याय नहीं हुआ तो जल्द किसान कांग्रेस किसानो के साथ मिलकर एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का घेराव करेंगी इस अवसर पर किसान नेता गब्बर जी चौहान जितेंद्र गोठी विजेंद्र सिंह मुरादपुर बृजपालसिंह राजावत श्रवण सिंह चौहान भेरू सिंह जी योगेंद्र सिंह जी लाखन सिंह जी जितेंद्र मुकाती अरविंद सिंह जी देवकरण जी कैलाश जी पुराण की गोपीलाल जी बाबूलाल जी इंदर जी माखनलाल जी दीपेंद्र सिंह जी गजराज सिंह जी नरेंद्र सिंह जी शंकर लाल जी राजेंद्र जी अंशराज जी राजेश जी गामी मनोहर जी गोठी आदि किसान साथी एवं किसान कांग्रेस के साथी उपस्थित हुए ।


