किसानों की समस्याओं पर कांग्रेसी पहुंचे अनाज मंडी।। दी चेतावनी

जिला किसान कांग्रेस ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी करने एवं गेहू का भाव 3 हजार बढ़ाने को लेकर कृषि उपज मंडी में किसानों के बीच पहुंच कर दिया ज्ञापन देवास। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों एवं कांग्रेस जन ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों के बीच जाकर मंडी सचिव अरविंद परिहार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में प्रदेश के किसानों को गेहूं खरीदी एवं समर्थन मूल्य से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत किसान अपनी उपज का विक्रय नहीं कर पा रहा है जिससे उन्हें कृषि संबंधी कार्यों के साथ-साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन व प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से मांग की गई कि गेहूं की एसपी समर्थन मूल्य पर तत्काल खरीदी चालू की जाए, पराली जलाने वाले किसानों पर जो मुकदमे दर्ज किए गए उन्हें निरस्त किया जाए,गेहूं का भाव 3000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए,सोसाइटी ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाई जाए,मंडी में व्याप्त व्यवस्था में सुधार किया जाए, फसल विक्रय के बाद तुरंत भुगतान किया जाए। ज्ञापन के पूर्व विश्वजीत सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपके माध्यम से किसानो की मांग केंद्र एवं प्रदेश सरकार तक पहुंचाना चाहते है,पराली जलाने को लेकर जिन किसानों पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं उन्हें तत्काल वापस किया जाए क्योंकि अब गेहूं की कटाई आधुनिक पद्धति से होती है इसलिए गेहूं की कटाई मशीन से होने पर खेत में गेहूं के ठूठ रह जाते हैं उन्हें जलाने के अलावा किसान के पास कोई विकल्प नहीं है या तो सरकार उन्हें निशुल्क रूप से मशीन उपलब्ध कराए जिससे कि वह गेहूं कटाई के बाद खेत साफ कर सके। इसी के साथ कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में हम किसानों के हक में लगातार आवाज उठाते रहे है और उठाते रहेंगे किसान को न्याय दिला कर रहेंगे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम, मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, प्रदीप चौधरी, तंवर सिंह चौहान, भगवान सिंह चावड़ा, शोकत हुसैन, विक्रम मुकाती, मुकेश पटेल, सुधीर शर्मा, प्रेम पटेल, सुनील यादव, ईश्वर सिंह अकालिया, ब्रजराज सिंह, महेंद्र सिंह रामगढ़, अशोक गोयल, दिलीप सोलंकी, इम्तियाज भल्लू, अक्षय बाली, डॉ रितेश शर्मा, पृथ्वीराज पाटीदार, रजनीश पटेल, राकेश खोवारे, जयराम मालवीय, कुंदन पटेल, राहुल पटेल, श्याम नारियाखेड़ा, मोहित धारा सिंह, हुकम सिंह, राहुल उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन किसान एवं युवा साथी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top