उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर श्रीमती यशोदा बेन मोदी ने सबके लिए बाबा से सुख समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना मांगी

रतलाम (जगदीश राठौर)। विश्व के एकमात्र राजनेता व राठौर समाज के गौरव यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्म पत्नी श्रीमती यशोदा बेन मोदी प्रत्येक वर्ष में दो बार महाकाल दर्शन करने आती है। इसी क्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भी श्रीमती यशोदा बेन मोदी ने महाकाल के दर्शन किए। इसके पूर्व उन्होंने देवास में मां चामुंडा, मां तुलजा भवानी की भी पूजा अर्चना की। श्रीमती यशोदा बेन मोदी से जब पूछा गया आप बाबा से क्या मांगती हो। उन्होंने जवाब दिया- देश में सुख, समृद्धि शांति एवं सबकी भलाई की मंगल कामना के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना करती हूं । काफी कम बोलने में विश्वास करने वाली श्रीमती यशोदा बेन मोदी इंदौर में एक निजी समारोह में शामिल होने आई थी। उनके परिचित अशोक राठौर के उज्जैन निवास पर विश्राम कर सुबह 11 बजे महाकाल दर्शन किए। महाकाल दर्शन के उपरांत श्रीमती यशोदा बेन मोदी ने काल भैरव, अंगारेश्वर महादेव, व विक्रांत भैरव में पूजा अर्चना की ।भूखी माता के दर्शन कर गुजरात स्थित अपने निवास उझा लौट गई। श्रीमती यशोदा बेन मोदी की सुरक्षा के मद्दे नजर गुजरात व मध्यप्रदेश पुलिस का प्रोटो काल साथ चल रहा था। श्रीमती यशोदा बेन मोदी ‌ के साथ वरिष्ठ पत्रकार व मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उज्जैन संभाग अध्यक्ष राजेंद्र राठौर व भाजपा नेता अशोक राठौर भी थे। महाकाल मंदिर में श्रीमति यशोदा बेन मोदी का पुजारियों द्वारा व महंत रविन्द्र गिरी जी के आश्रम पर भी स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top