इंदौर। (गौरव दुग्गड़)।।अ.भा.जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन(रजि.)के तत्वावधान में 11 एवम 12 जनवरी 2025को इंदौर के अक्षत गार्डन में श्वेतांबर जैन समाज के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।उक्त जानकारी सामूहिक विवाह आयोजन समिति के मुख्य संयोजक फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय नाहर ने दी।फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने बताया की इसमें 11 जोड़ो को सम्मिलित किया जायेगा। पूर्व वर्षो में फेडरेशन द्वारा श्री संजय नाहर के नेतृत्व में दो बार इस तरह के सफल आयोजन कर चुकी है। सामूहिक विवाह आज की महती आवश्यकता है। फेडरेशन मैत्री से संगठन द्वारा मानव सेवा,व्यापार संवर्द्धन के साथ समाज में समरसता के लिए प्रयास करती है।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने यह भी जानकारी दी की आज देश भर में 140 ग्रुपों का संचालन फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है।संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जैन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पियूष जैन श्री राजेंद्र जैन श्री प्रकाश भटेवरा एवम निवृतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र संचेती ने समाज जनो से अपील की है की विवाह योग्य जोड़ो का रजिस्ट्रेशन करवाए ।इस सामूहिक विवाह आयोजन के मुख्य संयोजक श्री संजय नाहर ने बताया की विवाह समारोह में जितनी भी रस्मे की जाती है वे सब पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार ही संपादित होगी।फेडरेशन के कार्याध्यक्ष श्री नरेंद्र भंडारी,श्रीमती कांता बांठिया एवम राष्ट्रीय चेयरमैन श्री प्रभात चोपड़ा,राष्ट्रीय कांफ्रेंस चेयरमैन श्री अभय बाफना तथा महासचिव त्रय वीरेंद्र नाहर, किरण सिरोलिया और अरिहंत जैन के साथ मिलकर अलग अलग कार्यों के लिए विभिन्न समितियों का गठन शीघ्र किया जाएगा।
अग्निवीर में चयन होने पर महिला की ख़ुशी