जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोत्रों की सफाई शुरू


देवास। राज्य शासन की जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देशों के पालन में नगर निगम देवास के द्वारा महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं आयुक्त रजनीश कसेरा के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों के अनुसार अमृत 2 योजनान्तर्गत निगम सीमा क्षेत्र की चयनित जल संरचनाओं में मण्डूक पुष्कर तालाब की सफाई का कार्य किया गया साथ ही शहर में स्थित 16 कुओं तथा 07 बावड़ियों की व्यापक सफाई का कार्य कराया गया है।
इसी योजनान्तर्गत ब्राह्मणखेड़ा एवं जेतपुरा तालाबों में मत्स्य पालन व्यवसाय को प्रोत्साहन देने हेतु तालाबों के संरक्षण की कार्यवाही प्रगति पर है। जल संरचनाओं के चयन एवं उन्नयन कार्य में जीआईएस तकनीक का उपयोग कर मौका स्थल का चिन्हांकन तथा मोबाईल एप से जियो टेगिंग कार्यों के साथ ही शहर के नागरिकों को ग्रीष्म काल में पेयजल की उपलब्धता हेतु 10 स्थानों पर सार्वजनिक प्याउ को अस्थाई रूप से लगाया गया है।
शहर की जल संरचनाओं के संवर्धन करने की दिशा में बालगढ़ तालाब, मीठा तालाब का जल संवर्धन किया गया। जल संरचनाओं के उन्नयन के पश्चात क्षिप्रा नदी में 22000 क्यूबिक मीटर मिट्टी निकाल कर कृषकों के खेतों में उपयोग हेतु प्रदान की गई।
निगम द्वारा पानी के अपव्यय को रोकने हेतु नलों के लिकेज सुधारना, पाईप लाईन के लिकेज सुधारना, भूजल पुर्नभरण हेतु रिचार्ज पीट संरचना का निर्माण करना आदि कार्य किये जा रहे हैं। जल संरचनाओं में जल की गुणवत्ता की जांच करने की दिशा में मीठा तालाब, बालगढ़ तालाब,मण्डूक पुष्कर, ब्राह्मणखेड़ा तालाब के पानी की जांच कराई गई है।
जल गंगा अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान निगम द्वारा भू जल में वृद्धि, रूफ वॉटर हॉर्वेस्टिंग के साथ ही कुओं बावड़ियों की सफाई के साथ योजना के अन्य कार्यों को प्राथमिकता से करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top