किसान महाचौपाल में विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री विश्वजीत चौहान के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने लिया भोपाल किसान सम्मेलन में भाग। देवास / भोपाल में किसान महापंचायत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के मुख्य उपस्थिती में जीतू पटवारी एवं धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशाल किसान महाचोपाल का आयोजन किया गया जिसमें विगत दिनों मोदी सरकार द्वारा अमेरिका के साथ स्वीकृत किसान विरोधी ट्रेड ड्रिल को लेकर राहुल गांधी जी खड़के जी ने किसानो को संबोधित किया,किसान महाचोपाल में देवास जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में जिले के सैकड़ो किसानों ने किसान महाचोपाल में भाग लिया इस दौरान विश्वजीत सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जी राहुल,कुणाल चौधरी जी से भेंट की ।इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने देवास जिला किसान कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है आप सब साथी किसानों को एक जुट रखो ट्रेड ड्रिल की कमियों को उन्हें बताएं एवं जागरूक करे । इस अवसर पर श्री चौहान के साथ बड़ी संख्या में हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों के साथ जिले के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top