
देवास। युवा कांग्रेस से लेकर लगातार किसने की समस्याओं से लड़ने वाले जुझारू नेता के रूप में विश्वजीत सिंह चौहान के जिले में पहचान है अभी जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं निश्चित रूप से किसानों की आवाज और जोर तरीके से उठाएंगे और किसानों को न्याय दिलाएंगे उक्त विचार पूर्व विधायक एवं इंदौर जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने विश्वजीत सिंह चौहान की कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे इसी के साथ कहा कि आने वाले वर्षों के जनपद जिला पंचायत विधानसभा के चुनाव में विश्वजीत सिंह चौहान की भूमिका निश्चित रूप से काम आएगी और एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार राहुल गांधी जी के नेतृत्व में बनेगी ।

इसी के साथ जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर तंवर सिंह चौहान राजेंद्र मालवीय रेखा वर्मा भगवान सिंह चावड़ा प्रवेश अग्रवाल पुर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक कप्तान विक्रम मुकाती ज्ञान सिंह दरबार जनपद अध्यक्ष मुकेश पटेल रामेश्वर गुर्जर पोप सिंह पवार प्रेम पटेल रितेश त्रिपाठी अनिल गोस्वामी रोशन रायकवार दौलत पटेल इंदौर विक्रम पटेल सूरज सिंह चावड़ा साहित वक्ताओं ने विश्वजीत सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि किसान कांग्रेस को युवा अध्यक्ष मिला है निश्चित रूप से किसने की आवाज बन कर किसानों को न्याय दिलाएंगे इसकी पूर्व भी श्री चौहान ने लैंड पूलिंग योजना का पुरजोर विरोध किया था कर्ज माफी खाद बीज बिजली जैसे अनेक मुद्दों पर किसानों के हक में लड़ाई लड़ी है इस बार वह और मजबूती से उभर कर काम करेंगे।

इसी के साथ दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान ने कहा कि चौहान परिवार हमेशा किसने की हक में अपनी बात रखते आय है हम हमेशा किसानों के साथ रहे हैं और किसानों के साथ रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों एवं युवा साथियों ने पुष्प माला से मुख्य अतिथि सहित विश्वजीत सिंह चौहान का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस नेता कार्यक्रम में शामिल हुए थे कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार पंकज वर्मा ने माना।