
देवास। 89 वी दशहरा कृषिकाल एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) का शुभारंभ शुक्रवार 26 सितम्बर को बीएनपी रोड राम रहीम नगर के सामने किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रायसिह सेंधव के मुख्य आतिथ्य मे फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम एक सादे समारोह मे सम्पन्न हुआ।

नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रायसिह सेंधव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल को पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, निगम येाजना एवं प्रौद्योगिकी विभाग समिती अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबु यादव, पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, अजबसिह ठाकुर, मंडल शुभम चौहान, सुरेश सिलोरिया, जिला महामंत्री विजय पवार, भाजपा नेता अमर परमार, नवीन सोलंकी, निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, स्वच्छता निरीक्षक शंकर सांगते, संजय सांगते, ताराचंद चौधरी, कैलाश नायक आदि सहित बडी संख्या मे मेला व्यापारी उपस्थित रहे।