देवास की बी एन पी पुलिस ने अपनी टीम के साथ मिलकर जाली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 16 लाख रुपयों के जाली नोट एक प्रिंटर ,कॉम्प्यूटर स्केनर सहित अन्य सामग्री बरामद की है। पत्रकार वार्ता में SP पुनित गहलोत ने बताया की कई दिनों से जाली नोट के कारोबर की सूचनाएं मिल रही थी। Dewas mein chaape nakalee note.
जानकारी पर बी एन पी पुलिस ने नकली नोट ले जा रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । वहीं उनकी निशानदेही पर सोनकच्छ में दबिश देकर 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की आरोपी असली नोट को स्केन कर के प्रिंटर से जाली नोट तैयार करते थे। और बाजार में खपाते थे। पुलिस ने इस अपराध में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।