गर्मी के पहले ही नल सूखने लगे..? विपक्ष का सवाल

देवास शहर में कई दिनों से आ रही पानी की समस्या को देखते हुए नेताप्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार द्वारा पार्षद दल के साथ क्षिप्रा प्लांट पर पहुँच कर निरीक्षण किया जहाँ पिछले 8 दिन से दो बड़े पम्प ख़राब पाए गए जिस उपरांत राहुल पंवार द्वारा निगम आयुक्त से फ़ोन पर भी चर्चा की गई और बताया गया की वार्डो में चार चार दिन में जल वितरण किया जा रहा साथ ही जिसमे गंदा पानी भी आ रहा हे और जल वितरण का कोई समय नहीं हे ।साथ ही आईएचपी कंपनी की भी शिकायत की जिसकी शिकायत कई बार की गई परिषद में भी की गई की ठेकेदार द्वारा अनियमितता की जा रही भ्रष्टाचार किया जा रहा जिसके कारण पानी की समस्या से देवास की जनता को परेशान होना पड रहा हे जब पंप कई दिनों से खराब हे तो ठेकेदार द्वारा अधिकारी द्वारा समय पर क्यों नहीं ध्यान दिया गया ।कई सारे प्रश्न खड़े किए गए ।जिसमे साथी पार्षद प्रतिनिधि आबिद ख़ान प्यारे पठान वसीम हुसैन मौजूद थे जिन्होंने भी अपने अपने वार्डो में आ रही जल वितरण की समस्या से अवगत कराया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top