इंदौर। उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बीते कुछ समय से गंभीर आरोप लगाने वाली इंदौर की महिला अब अपनी शिकायत लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार, उक्त महिला ने अपने एक्स हैंडल से शिकायत दर्ज कराने की रसीद भी साझा की है। रसीद में 23 जून 2025 को शिकायत दर्ज कराने का जिक्र किया गया है। यदि यह शिकायत महिला आयोग द्वारा विधिवत स्वीकार कर ली गई और इस पर औपचारिक जांच शुरू हुई, तो यह मामला चंद्रशेखर आजाद के लिए कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तर पर मुश्किलें बढ़ा सकता है।फिलहाल राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, आयोग ऐसे मामलों में पीड़िता के दावों की जांच के बाद कार्रवाई करता है।इस संबंध में जब सांसद चंद्रशेखर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। उनके पक्ष की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले की शुरुआत 4 जून को मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी से हुई उन्होंने यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। रोहिणी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने चंद्रशेखर की सताई हुई एक लड़की से बात करने का दावा किया।रोहिणी ने पोस्ट में लिखा- यह चंद्रशेखर की विक्टिम नंबर 3 है, जिसका चंद्रशेखर और उसके परिवार ने शोषण किया। इस पोस्ट में रोहिणी ने ये भी लिखा कि जैसे इस लड़की के साथ हुआ। वैसा ही इसने (चंद्रशेखर) मेरे साथ भी किया। अब मैं सारी बेटियों को इंसाफ दिलाऊंगी। अब यह विवाद कहां तक जाता है यह तो पता नहीं। लेकिन अभी तक इस मामले में चंद्र शेखर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है