भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ, पीएम मोदी ने प्रथम सदस्य बनकर की शुरुआत

देवास। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सोमवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 का नाम दिया गया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर, अपने अभियान की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली। इसके बाद, पार्टी के अन्य कई नेताओं को भी फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। देवास में इस कार्यक्रम के साथ भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे जिले में शुरू हो जाएगा। मिस्ड कॉल अभियान के जरिए पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने मिस्ड कॉल नंबर- 8800002024 भी जारी किया है। लोग नमो ऐप के माध्यम से भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा है कि संगठन प्रथम भाजपा के संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू खंडेलवाल ने ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधान सेवक होने के नाते प्रशासन की बारीकियों में व्यस्त रहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा इस बात को कहा है कि संगठन प्रथम है। इसलिए जब भी संगठन को आवश्यकता पड़ी है। उन्होंने व्यस्त समय में भी संगठन को प्राथमिकता देने के लिए वे पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। मैं उनका अभिनंदन करता हूं। बीजेपी इकलौती पार्टी जो सदस्यता रिन्यू करती है देवास जिले में भी जो पार्टी ने लक्ष्य दिया है वह सदस्यता अभियान का हम पूरा करेंगे। भाजपा के संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करता। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है।हर 6 साल में होती है पार्टी मेंबरशिप रिन्यू भाजपा के संविधान के मुताबिक, हर 5-6 साल बाद नए सिरे से सबको फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। कोरोना संकट के समय यह सदस्यता अभियान सीमित रूप से नही चल पाया था, लेकिन अब 2 सितंबर से पार्टी फिर से पूरे देश में अपना सदस्यता अभियान (संगठन पर्व ) शुरू करने जा रही है। यह भी बताया कि वर्ष 2014 तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हुआ करती थी लेकिन 2014 में जब भाजपा के 11 करोड़ सदस्य बने, उसके बाद भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने भाजपा की वरिष्ठ नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, रायसिंह सेंधव, दुर्गेश अग्रवाल, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, शिवराज सिंह गोहिल, संजय दायमा, धर्मेंद्र चौधरी, निलेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, अजय तोमर, पंकज धारू, कमल अहिरवार, राहुल गोस्वामी, मनोहर सिंह सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
अग्निवीर में चयन होने पर महिला की ख़ुशी