संगठन पर्व पार्टी का हमारे लिए सबसे बड़ा त्यौहार है- खंडेलवाल

*-संगठन पर्व हमारे लिए पार्टी का सबसे बड़ा त्योहार है**-संगठन पर्व के लिए हर मोर्चा और प्रकोष्ठ अपनी योजना बनाएं* *-नई सदस्यता का इतिहास रचने का अवसर है सदस्यता अभियान**-हर बूथ पर 200 से ज्यादा सदस्यों को सदस्यता दिलाएं** *राजीव खंडेलवाल*, देवास भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व को लेकर जिला कार्यालय में मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी का संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। हमें प्राणप्रण से जुटकर सदस्यता के लिए पार्टी ने जो लक्ष्य तय किया है उसे हासिल करना है। सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि कमजोरी को मजबूती में बदलने का अवसर है। संगठन पर्व के लिए हर मोर्चा और प्रकोष्ठ अपनी योजना बनाए तथा अपने-अपने लक्ष्य तय करें। हमने चुनावों में नया इतिहास रचा है। सदस्यता अभियान नई सदस्यता के मामले में भी नया इतिहास रचने का अवसर है। कि हर बूथ पर 200 से ज्यादा सदस्यों को सदस्यता दिलाने के लिए हर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।*विद्वेष फैलाने वालों पर प्रहार के लिए पार्टी की ताकत बढ़ाना जरूरी* भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि हमें हर बूथ पर 200 नए सदस्य जोड़ना है और इस काम में हर मोर्चे की भूमिका होनी चाहिए। इसके लिए हर मोर्चा और प्रकोष्ठ एडवांस प्लानिंग करें और ठीक तरीके से योजनाएं बनाएं। कहा कि हमारे सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में काम करना है। अनेक बूथों पर हम अधिक सशक्त नहीं हैं। जहां हमें इतने नए सदस्यों को जोड़ना है कि हर बूथ पर कमल खिले। हर समाज और वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। हमें उन तक पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में बने रहने के लिए कश्मीर में धारा 370 लगाई, जिसके विरोध में हमारे नेता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की नींव रखी। उन्होंने धारा 370 हटाये जाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। स्व. अटलजी की सरकार भाजपा का पूर्ण बहुमत न होने के कारण 370 नहीं हटा सकी, लेकिन मोदी जी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ने धारा 370 हटा दी। देश ने नक्सलवाद और आतंकवाद का तांडव देखा है। जनता भ्रष्टाचार और हर तरह के आतंकवाद से मुक्त हो तथा सामाजिक समरसता की स्थापना हो, भाजपा इसी के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन क्षेत्रों में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करने के लिए है। देश में आज भी कई ताकतें विद्वेष फैला रही हैं। इन ताकतों पर प्रहार करने के लिए भाजपा का शक्तिशाली होना जरूरी है। इसलिए सदस्यता अभियान में पार्टी का विस्तार कर पार्टी की ताकत बढ़ाएं। *हम सब मिलकर सदस्यता अभियान को सार्थक करेंगेः राजेश यादव* बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। हमें गर्व है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हमारी है। हम सामूहिक रूप से एक साथ मिलकर पार्टी के संगठन पर्व के अभियान को सार्थक करेंगे। हम हमेशा दो दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े हैं। देश की संस्कृति और लोकतंत्र की निष्ठा के दृष्टिकोण ने हमें सबसे अलग खड़ा किया है। जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक हमने लोकतंत्र को जिंदा रखा है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ और चालाकियां की हैं। कांग्रेस संविधान के नाम पर देश को गुमराह करने का काम कर रही हैं। महात्मा गांधी ने कहा था आजादी के बाद कांग्रेस को राजनीतिक यात्रा नहीं करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे नहीं माना और आज भी कांग्रेस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। *प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने हमारी छाती 56 इंच की कर दी*मनीष सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 सालों में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। अभी हाल ही में यूक्रेन-रूस से बातचीत कर शांति वार्ता की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। य़ह कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां विकास नहीं हुआ हो और विकास ने रफ्तार नहीं पकड़ी हो। सदस्यता अभियान में हमें इस अनुकूलता का लाभ लेना चाहिए।कार्यशाला में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार जिला महामंत्री मनीष सोलंकी युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी जिला कार्यालय मंत्री मनोहर सिंह सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अजय तोमर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी अजजा जिला अध्यक्ष खुशी लाल राठौर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवेश विनर भाजपा जिला मंत्री कुलदीप पटेल पंकज धारु राहुल गोस्वामी मोर्चे के मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
अग्निवीर में चयन होने पर महिला की ख़ुशी