अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के पैरामेडिकल छात्रों ने रचा इतिहास; BPT और BMLT का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

*लदेवास – शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को बरकरार रखते हुए, देवास स्थित अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (पैरामेडिकल साइंसेज़) ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) और बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (BMLT) सत्र 2022–2023 का परीक्षा परिणाम 100% (शत-प्रतिशत) रहा है।संस्थान द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, दोनों ही पाठ्यक्रमों के सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया है।पेरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. स्नेह सहाय यूथम द्वारा बताया गया की “BPT और BMLT बैच 2022–2023 की यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता, समर्पित शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और सहयोगी प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। अमलतास इंस्टिट्यूट सदैव अपने छात्रों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।”अमलतास वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और लैब सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षकों द्वारा दी गई व्यक्तिगत अटेंशन को दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top