आबकारी विभाग ने स्कूटी से पकड़ी अवैध शराब

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी व्रत देवासस मैं अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें दिनांक 30.01.2026 को आबकारी टीम द्वारा रसूल पुर बाय पास रोड पर अवैध मदिरा परिवहन करते हुए एक स्कूटी रोक कर स्कूटी की विधिवत तलाशी लेने पर एक पेटी में 50 पाव देशी प्लेन मदिरा एवम् एक पेटी में 24 केन बीयर जप्त की गई,, आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया,01 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा (34)के तहत पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 66200/रुपए है। एवम् औद्योगिक क्षेत्र मैं अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई जिसमें 34 केन बीयर 25 पाव देशी प्लेन मदिरा 04 पाव विदेशी मदिरा जप्त की गई, कुल 04 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत कायम किए गए। आज की कार्यवाही में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी, दिनेश भार्गव, मुख्य आरक्षक बालमुकुंद गौड़, आरक्षक बाल कृष्ण जायसवाल, निहाल खत्री, दीपक टटवाड़े सैनिक किशोर लाला सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top