जन्मदिन पर रक्तदान किया गया

*विज़डम एकेडमी एवं एचडीएफसी बैंक के द्वारा महेश गढ़वाल जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

देवास। सामाजिक कार्यकर्ता श्री महेश गढ़वाल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को गढ़वाल गार्डन, लायन होटल के पास, देवास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन विज़डम एकेडमी देवास एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के संयुक्त तत्वावधान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर रक्तदान किया। *शिविर में कुल 10 यूनिट रक्तदान किया गया।* इस अवसर पर महेश गढ़वाल जी ने कहा कि जन्मदिन मनाने का सबसे सार्थक तरीका सेवा है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि हमारा दिया हुआ रक्त किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. रितेश त्रिपाठी, रोटरी क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित जी, पवन यादव, नईम अहमद, शीतेंद्र सिंह, हेमंत वर्मा, सरफराज़ अहमद सिद्दीकी, मनोज कुशवाह, मोहम्मद शाहीर शेख, हितेश त्रिवेदी, सरदार राठी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।* सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं आयोजकों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top