खतरनाक केमिकल से लोगों की जान लेने से भी गुरेज नहीं… जहरीली शराब मामले में नया खुलासा

*

देवास। चंदाना-बिंजाना में 1 दर्जन से ज्यादा मौतों की वजह बनी जहरीली शराब कोई तस्करी की शराब नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत घर में बनाई गई केमिकल वाली शराब थी। देवास पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी अजय राठौर ने जो कबूला है, वो रोंगटे खड़े कर देता है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय ने 27-28 सितंबर से अपने मोबाइल पर AI टूल्स की मदद से शराब बनाने का तरीका सर्च करना शुरू किया। “सस्ती शराब कैसे बनाएं, स्प्रिट में क्या मिलाएं” जैसे कीवर्ड से उसने पूरा प्रोसेस सीखा। फिर इंदौर के दवा बाजार से एक केमिकल मंगवाया जो 1-2 अक्टूबर को उसके पुर्वादादाई स्थित घर पर डिलीवर हुआअजय ने कबाड़ियों से पुरानी शराब की बोतलें और नए ढक्कन मंगवाए। 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच उसके घर में ही लोहार पिपलिया के गोविंद और गधेशिया पिपलिया के रामेश्वर के साथ मिलकर केमिकल और पानी मिलाकर नकली शराब तैयार की।इसका नेटवर्क ऐसा था कि कोई पकड़ ही न पाए। नकली बोतलों को असली लाइसेंसी दुकानों – क्षिप्रा और भाड़ा पिपल्या वाइन शॉप – की पेटियों में मिला दिया जाता था। फिर वहीं से ये जहर चंदाना के विनोद जायसवाल तक पहुंचता था, जो अपने घर से इसे गांव में बेचता था। पुलिस को इस लिंक में लाइसेंसी दुकानों से जुड़े जितेंद्र मालवीय और राहुल गिरी गोस्वामी की भूमिका भी संदिग्ध मिली है।7 से 12 अक्टूबर के बीच इसी मिलावटी शराब को चंदाना-बिंजाना में बेचा गया। पीने वालों को पेट दर्द, चक्कर, घबराहट, उल्टी हुई और कुछ ही घंटों में मौत हो गई। सबसे पहली मौत 27 सितंबर को किशोर परमार की हुई थी, उसके बाद अक्टूबर में 30-40 साल के युवाओं की लगातार मौतें हुईं।मामले में पुलिस ने इंदौर के उस केमिकल गोदाम को सील कर दिया है जहाँ से केमिकल आया था। अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आबकारी एक्ट में पहले 34(2) लगी थी, अब जहरीली शराब से मौत पर लगने वाली सबसे सख्त धारा *49-क* जोड़ दी गई है, जिसमें उम्रकैद तक की सजा है। 2 आरोपी अभी फरार हैं।इधर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवास और के कलेक्टर-SP को हटा दिया है। देवास SP पुनीत गहलोत को AIG बनाकर PHQ भोपाल भेजा गया है। देवास की जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया समेत 3 आबकारी अफसर सस्पेंड। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह को भी भोपाल भेजा अब देवास पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा होंगे और देवास कलेक्टर नेहा मीना होगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top