जितेंद्र पुरोहित बने जन परिषद उज्जैन सम्भाग चेप्टर के अध्यक्ष

देवास। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी घनश्याम बटवाल की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन के त्रिपाठी ने वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र पुरोहित को जन परिषद चैप्टर का संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया। ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 35 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर नौ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 210 से अधिक एवं विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय,सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। श्री पुरोहित के मनोनयन पर पूर्व संभाग आयुक्त आयएस मुकेश शुक्ल, पूर्व कलेक्टर आयएस श्रीकांत पांडे, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक आयपीएस एस.पी.सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक आयपीएस एम.एस.वर्मा, देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल हाड़ा, शाजापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, मंदसौर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, आगर प्रेस क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
अग्निवीर में चयन होने पर महिला की ख़ुशी